Amazon


100 hot books
mother लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mother लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 मई 2015

माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ


 माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ |
सहर की तंग गलियों में , निशा की मौन गलियों में ,
भीड़ में भी रह अकेला, माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ|
                                           माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ |
देखता हूँ अब भी रह-रह, नैन भीगे ओंठ सूखे,
काटती थी ओंठ फिर भी, अश्रु रोके से न रोके ,
वह विदाई की घड़ी  माँ, आज भी भुला नहीं हूँ|
                                       माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ |
टिमटिमाते तार से वे, नयन थे वात्सल्य झरते,
बैठने को फिर से गोदी, मन में दबे अरमां मचलते,
ममता सनी वह बांह फैली, माँ उन्हें भुला नहीं हूँ|
                                         माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ |
नयन लाते अश्रु भर-भर, ज्यों फूटता हो कोई निर्झर,
शब्द सरे मूक थे जो, लौट जाते थे उभर कर,
माँ तुम्हारी भाव-विह्वल, मूर्ति मैं भुला नहीं हूँ,
                                     माँ तुम्हें भुला नहीं हूँ |