Amazon


100 hot books
#COVID19 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#COVID19 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 जून 2020

संक्रमण के विरूद्ध।

एक मोर्चा
व्यस्त है
बचाने को ज़िंदगी
लगा है रात दिन 
सेवा - सुश्रुषा में
पहन कर हौसले के कवच - कुंडल
लड़ रहा है 
दिन - रात
अनजाने शत्रु से।
अपनों से दूर, अपनों के बीच।
एक मोर्चा
संभाले तीर कमान
दे रहा है पहरा
सड़कों में, गलियों में
भूखा - प्यासा
और खा रहा है 
लाठी, पत्थर
बज्र से शरीर पर।
पत्थर के फूल
बरसते हैं आसमानों से
एक अनजान भय
दुबका है
बुलेप्रूफ जाकेट की जेबों में।
हेल्मेट पर उतर आता है खून
अपनों के प्रहारों से।
और अघोषित युद्ध
चला जा रहा है
हर घर की देहरी पर।
लाशों का भयावह खेल
बस गया है
हर बच्चे के अंतस में
और अनजान शत्रु
रक्तबीज सा
संख्य से असंख्य
सीम से असीम
बढ़ रहा है
नाउम्मीदी के अंधेरे में।
हर तरफ
खौफ है
दूसरा सूरज ना देखने का
हर रात
ले कर आती है 
एक नया संक्रमण।
पर
आशा की किरण
फिर भी जाने -अनजाने
जगाती है उम्मीद
अंधेरे के छटने की।
हर मोर्चे पर बैठा आदमी
दे रहा है हौसला
नए युग का
और कर रहा है होम
अपने आज का
कोरॉना के खिलाफ़।
संक्रमण के विरूद्ध।।